उरई, मई 3 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार दोपहर घर से दो सगी बहने बगैर बताये घर से चली गयी है। पुत्रियों के लापता होने की जानकारी मिलने पर पिता ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि 1 मई 26 दिन शुक्रवार को दोनों बेटिया 15 वर्ष व 12 वर्ष घर पर थी। अपरान्ह करीब 1 बजे दोनों बेटियां बगैर बताये घर से कहीं चली गयी है। जानकारी होने पर उनकी तलाश शुरू कर दी किन्तु पुत्रियों के मिलने पर घटना की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों बहनों के लापता होने के मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है तथा उनकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.