शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हलचल मच गई। जुम्मन पुर्वा गांव के पास डींगुरपुर मार्ग पर गन्ने के खेत के किनारे लगभग एक वर्ष के तेंदुए का शव पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों को लेकर संशय बना हुआ है। विभाग ने शिकार के दौरान हिंसक झड़प और बिजली के करंट से मौत, दोनों आशंकाओं पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जुम्मन पुर्वा गांव के एक खेत स्वामी ने गन्ने के खेत के पास तेंदुए का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर भारी मात्रा में खून फैला मिला तथा जंगली सूअर के बाल भी बरामद हुए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि शिकार के दौरान किसी हिंसक झड़प में तेंदुआ घायल हुआ होगा। ...