संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत
हरदोई, जुलाई 13 -- हरदोई। नानकगंज झाला में किराए के मकान में रह रहे एक ट्रक चालक की रविवार को संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ गई। पड़ोसी उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गोसवा गांव निवासी 35 वर्षीय विनीत ट्रक चालक थे। बहनोई कमलेश ने बताया कि विनीत हरदोई में नानकगंज झाला में किराये के मकान में रहते थे और अपना ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी का पहले निधन हो चुका है। उनकी 11 वर्षीय बेटी गोला में अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ाई कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.