प्रयागराज, मार्च 16 -- पत्नी से विवाद के बाद झूंसी के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में टॉयलेट क्लीनर पीने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव के लिए पत्नी और मृतक के भाइयों के बीच घंटों विवाद चला। बाद में पत्नी शव को अपने साथ ले गई। मृतक के भाई ने पुलिस को हत्या करने की तहरीर दी है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इन्फेक्शन से मौत की पुष्टि हुई है। बिसरा प्रिजर्व किया गया है। मेजा थाना क्षेत्र के चौकी बगहा निवासी 46 वर्षीय राजकुमार जायसवाल वर्तमान में झूंसी के चमनगंज इलाके में रह रहे थे। पुलिस को बताया गया कि 12 मार्च को पत्नी राज लक्ष्मी से विवाद के बाद उन्होंने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। हालत बिगड़ने पर सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। राजकुमार छह भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी पत्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.