हरदोई, मार्च 26 -- हरपालपुर, संवाददाता। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा मुड़िया में बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड ने एक गरीब परिवार की खुशियों पर पानी फेर दिया। घटना में पीड़ित राजेश कुमार के पुत्र सुधांशु पाल की नवविवाहित पत्नी मोहिनी के कीमती जेवर समेत पूरी गृहस्थी जलकर स्वाहा हो गई। जानकारी के अनुसार ग्रामीण राजेश कुमार का परिवार रात को सो रहा था, तभी अचानक झोपड़ी से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। लपटें देख परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान खाक हो चुका था।पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि आगजनी में उनकी बहू मोहिनी के सोने का हार, दो जोड़ी झाले, बिछुआ,दो जोड़ी चांदी की पायल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.