प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 10 -- महिला की गैर इरादतन हत्या, किशोरी से छेड़खानी के आरोपी की शुक्रवार दोपहर जिला जेल परिसर में रखे लकड़ी के ढेर में संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। घटना कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। जेल प्रशासन को प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है पर इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। शुक्रवार दोपहर जेल की भीतरी और बाहरी बाउंड्रीवाल के बीच रखे लकड़ी के ढेर में आग लगी तो जेलकर्मियों ने सबमर्सिबल पंप से पानी डालकर उसे बुझाया। आग बुझाने के बाद जली हुई लकड़ी के बीच शव दिखा तो हड़कंप मच गया। शव जेल में बंद गैर इरादतन हत्या के आरोपी राहुल उर्फ दीपक का था। जानकारी मिलते ही अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्रलाल, शहर कोतवाल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.