सीतापुर, फरवरी 3 -- सीतापुर, संवाददाता। थानगांव इलाके में परीक्षा देने गई छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पिता ने हरियाणा के दो ठेकेदारों के खिलाफ बेटी को भगा ले जाने का केस दर्ज कराया है। छात्रा हरियाणा में आरोपियों के साथ काम करती थी और यहां परीक्षा के देने के लिए गांव आई थी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों व छात्रा की तलाश की जा रही है। थानगांव थाना क्षेत्र से 21 वर्षीय युवती अपनी बहन और दो युवतियों के साथ हरियाणा की एक फैक्ट्री में काम करती थी। सभी एक ही कमरे में रहकर काम करते थे। कुछ समय पूर्व दोनों युवती और बहन गांव वापस आ गईं। पिता के अनुसार हरियाणा में ठेकेदार अमरनाथ और मनोज के पास उसकी बेटी काम करती थी। आरोप है कि मनोज अक्सर इंस्टाग्राम के माध्यम से बेटी को वीडियो भेजता रहता था। 15 जनवरी 2026 को बेटी बीए की परीक्षा...