गाज़ियाबाद, अप्रैल 9 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर कविनगर थानाक्षेत्र के बैंक एनक्लेव में 12वीं पास एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पुलिस के अनुसार, बैंक एनक्लेव निवासी प्रवीण शर्मा अपने पुत्र के साथ मेरठ में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनकी पत्नी का करीब दस वर्ष पूर्व कैंसर से निधन हो चुका है। गुरुवार को पिता-पुत्र किसी काम से घर से बाहर गए थे, जबकि उनकी 19 वर्षीय पुत्री व्याख्या शर्मा घर में अकेली थी। शाम को जब पिता और भाई घर लौटे तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। व्याख्या का शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। आनन-फानन में परिजनों ने उसे नीचे उतारकर सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी कविनगर सू...