सोनभद्र, अगस्त 30 -- शक्तिनगर । हिंदुस्तान संवाद एनसीएल खड़िया परियोजना कालोनी के आवास संख्या एमक्यू 285 में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों मे एक 34 वर्षीय एनसीएल कर्मी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव का पता तब चला जब परिजनों एवं सहकर्मियों द्वारा लगातार फोन करने पर एनसीएल कर्मी ने फोन नही रिसीव किया। अनहोनी की आशंका से परिजनों की सूचना पर पड़ोसी जब आवास पर गये तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी प्रकार दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो फर्श पर एनसीएल कर्मी क्रेन ऑपरेटर कमलेश कुमार वरकरे पुत्र रमेश कुमार का शव पड़ा हुआ था। सहकर्मियों ने उसे तत्काल परियोजना अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शक्तिनगर पुलिस ने बताया कि मृतक रक्षाबंधन पर गांव गया था और कल ही वापस आया था। शनिवार को ड्यूटी की और जब रविवार को ड्यूटी के समय फोन न उठा...