बांदा, जून 20 -- नरैनी। संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती युवती की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां निवासी 25वर्षीय अफसाना पत्नी साबिर गर्भती थी। शनिवार की दोपहर अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठा। हालत बिगड़ने पर परिजन एंबुलेस की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका का पति साबिर हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता है। बताया गया कि अफसाना की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ाकला चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...