लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम से लापता चल रहे युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के पूरब स्थित खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मैला मजरा कलुआपुर निवासी 45 वर्षीय मदन मोहन राजपूत पुत्र शम्भूदयाल गुरुवार की शाम बिना कुछ बताए घर से निकल गए थे। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह मृतक का पुत्र नीरज और भतीजा आशनी गांव के उत्तर-पूर्व दिशा की ओर खेतों की तरफ गए। जहां उन्हें मदन मोहन का शव पड़ा मिला। यह देख दोनों ने तत्काल परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर धौरहरा कोतवाली पुलिस व ईसानगर पुलिस मौके पर पहु...