संतकबीरनगर, मार्च 1 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के सेमरडांड़ी गांव में शनिवार की शाम लगभग चार बजे गांव के उत्तर स्थित गेहूं के खेत में एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। वह चार दिन से लापता था। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सेमरडांड़ी निवासी अजय शर्मा (22) पुत्र ठाकुर प्रसाद मंगलवार की शाम करीब चार बजे घर से निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजन स्वयं भी युवक की तलाश में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार की शाम घास काटने गए ग्रामीणों ने खेत में युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.