कन्नौज, मार्च 9 -- तालग्राम, संवाददाता। चौखटा चौराहे के पास संदिग्ध हालात में रविवार देर रात कोल्ड स्टोरेज से घर लौट रहे एक मिस्त्री की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव कलकत्तापुर्वा निवासी मथुरा प्रसाद वर्मा 58 वर्षीय रविवार देर रात त्योर कोल्ड स्टोरेज से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान परिजनों को सूचना मिली कि वह चौखटा चौराहे के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े हैं और उनकी बाइक पास में खड़ी है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। सोमवार सुबह परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उपन...