संदिग्ध हालात में किसान ने फांसी लगाकर दी जान
हरदोई, जून 1 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक किसान ने संदिग्ध हालात में पेड़ से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली शहर क्षेत्र के भौरहा गांव निवासी हरिश्चंद्र (55) खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में दो पुत्र रवि और बलराम व दो पुत्रियां सोनश्री और मधु हैं। इनमें सोनश्री की शादी हो चुकी है। मृतक के भाई मिश्रीलाल ने बताया कि रविवार शाम हरिश्चंद्र अचानक घर से निकल गए थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान गांव से करीब 50 मीटर दूर एक बबूल के पेड़ पर उनका शव गमछे के फंदे से लटका मिला। यह भी पढ़ें- लापता युवक का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का कहना है कि हरिश्चंद्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.