कौशाम्बी, दिसम्बर 14 -- पिपरी थाने के निजामपुर पुरैनी गांव निवासी राम सरन ने बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा कुलदीप कुमार शनिवार को मोहम्मदपुर कोचिंग जाने के लिए घर से कहकर निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास के रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की गई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों का कहना है कि ललन का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। युवक के लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने आशंका जताई है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। रविवार को पिता ने थाने जाकर बेटे के गुमशुदगी की तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.