मुरादाबाद, मार्च 2 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। मां ने एक युवक पर बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि काशीरामनगर निवासी सुहेल नाम का युवक उसे शादी करने के मकसद से ले गया है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...