जौनपुर, मई 29 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने गुरुवार को थाने पर तहरीर दिया। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय पोती मंगलवार की भोर में घर से अचानक कहीं चली गई। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर आसपास तथा रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की गयी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता न चलने पर पुलिस को सूचना देते हुए गुमशुदगी की तहरीर देते हुए किशोरी की जल्द बरामदगी की मांग की है। यह भी पढ़ें- किशोर साइकिल समेत लापता एसओ गंगा सागर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर मामले की ...