संदिग्ध हालात में कमरे में अचेत मिला युवक, मौत
रुद्रपुर, अगस्त 19 -- रुद्रपुर। एक युवक संदिग्ध हालात में कमरे में अचेत पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 112 के माध्यम से कोतवाली पुलिस को खेड़ा वार्ड 19 में एक युवक के अपने कमरे में अचेत पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस कमरे में पहुंची तो युवक अचेत मिला। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त आगरा निवासी कौशलेंद्र (39) पुत्र राजेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह करीब पांच वर्षों से खेड़ा क्षेत्र में रह रहा था। कौशलेंद्र सीयू इंटरप्राइजेज में हीटर बनाने का काम करता था। सीयू इंटरप्राइजेज के मालिक मुकेश सक्सेना ने बताया कि उन्हें कौशलेंद्र के कमरे में अचेत पड़े होने की जानकारी मिली थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.