हरदोई, अप्रैल 6 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के बरगावां गांव स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के साले ने गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है।कोतवाली देहात क्षेत्र के बंजरा पुरवा मजरा पाट निवासी हरीकरन बरगावां के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी अर्चना और चार बेटियां हैं। साले देवेंद्र के अनुसार हरीकरन का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। रविवार शाम करीब 8 बजे उसे मरणासन्न हालत में ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर के बाहर छोड़कर लोग फरार हो गए। परिजन प्रधान बड़े सिंह की गाड़ी से उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर हरिनाथ ने बताया कि शव...