संदिग्ध हालात में आइसक्रीम मिस्त्री की मौत
फतेहपुर, मई 26 -- छिवलहा, संवाददाता। हथगाम थाना के अलौदीपुर मोड़ अहिंदा गांव स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री में कार्यरत एक आइसक्रीम मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री मालिक फैक्ट्री में ताला बंद कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशनपुर थाना के रानीपुर बहेरा गांव निवासी 45 वर्षीय लोटन सिंह पिछले तीन महीनों से फैक्ट्री में काम कर रहे थे। पत्नी गुड्डन सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे उनकी फोन पर बात हुई थी। देर शाम फैक्ट्री मालिक ने फोन कर बताया कि लोटन सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें उल्टी-दस्त हो रहे हैं। परिजन रात में फैक्ट्री पहुंचे और उन्हें सीएचसी हथगाम ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.