प्रयागराज, जून 21 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। खीरी क्षेत्र के एक गांव से चार दिन से लापता एक अधेड़ का रविवार सुबह कोरांव थानाक्षेत्र में शव पाया गया। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। दूसरी तरफ पोस्टमार्टम में अधेड़ की मौत जहर से होने की पुष्टि हुई है। जहर उसने खुद खाया या किसी ने खिलाया, यह जांच के बाद पता चलेगा।खीरी थानाक्षेत्र के चपरो गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र श्यामा धैकार मजदूरी करता था। रविवार सुबह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर कोरांव थानाक्षेत्र के सुभाष गांव के खेत में उसका शव पाया गया। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, लेकिन मुंह से झाग निकला था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव खेत में फेंके जाने की बात कही। मामले में सुरेंद्र कुमार की पत्नी निर्मला देवी ने गांव...