सीतापुर, जून 25 -- सीतापुर, संवाददाता। तालगांव इलाके में एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके घरवालों ने पुलिस के साथ ही एक परिवार पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत एसपी से की गई है। बताया जाता है कि अधेड़ के बालिग लड़के से एक युवती से भागकर शादी की थी। लड़की के घरवालों ने केस दर्ज कराया था। इसी के बाद लड़की के घरवाले पुलिस से मिलकर युवक के परिजनों को प्रताड़ित कर रहे थे।तालगांव निवासी कमला के मुताबिक उनके पौत्र जितिन कुमार ने बीते 15 जून को हिन्दू रीति रिवाज से तालगांव की ही युवती से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद लड़की के परिवार वाले धमकाने लगे। आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। मांग पूरी न होने पर लड़की के परिवार वाले बीते 22 जून को घर पर पुलिस लेकर आ गए। पुलिस उनके न...