उन्नाव, जनवरी 30 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के दोस्तीनगर पुलिस चौकी के पास होटल संचालक रामजी की मौत ने परिवार में केवल मातम ही नहीं बल्कि कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि मौत के समय होटल पर चार युवक और एक युवती मौजूद थे और उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों ने भी परिवार को समय पर सूचना नहीं दी। परिवार का कहना है कि होटल संचालन में रामजी की साझेदारी विकास यादव के साथ थी और यह मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। मगर, डॉक्टरों ने एहतियातन जांच के लिए विसरा व हार्ट सुरक्षित कराया है। औरास थाना क्षेत्र के भुरकुंडी गांव के रहने वाले 24 वर्षीय राम जी पुत्र स...