मोतिहारी, मार्च 12 -- मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुलही मलाही टोला में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका निर्मला कुमारी (19) उक्त गांव निवासी बब्लू सहनी की पत्नी थी। मौत की जानकारी मिलने पर निर्मला के मायके वाले उसके ससुराल रुलही पहुंचे। जहां उसका शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतका निर्मला कुमारी के चचेरे भाई रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड 27 निवासी धीरज कुमार ने बताया कि दहेज के लिए ससुरालवालों ने उसकी हत्या की है। मंगलवार को निर्मला की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना पर जब वह अन्य परिजनों के साथ पहुंचा तो देखा की निर्मला का शव दरवाजा पर पड़ा थ...