प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- रानीगंज थाना क्षेत्र के बाबू पट्टी गांव निवासी शिव प्रकाश सरोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपने बहन रूपा की शादी इसी थाना क्षेत्र के सिंगाही राजापुर देवा पट्टी निवासी महेंद्र कुमार सरोज के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसके पति, सास, ससुर, ननद आदि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। बीच में पंचायत की, उसके बाद उसकी बहन की विदाई हुई थी। उसके बहन के दो बच्चे हैं। शुक्रवार शाम अचानक उसे पता लगा कि उसके बहन के घर पुलिस पहुंची है। जब वह पता करने के लिए वहां पहुंचा तो देखा उसकी बहन मृत अवस्था में पड़ी थी। यह भी पढ़ें- विवाहिता की मौत, पति पर हत्या का आरोप उसने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.