पटना, मई 5 -- फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के ईसापुर में रविवार देर रात संदिग्ध हालत में विवाहिता मोनिका कुमारी (33) की मौत हो गई। पटना के गोलघर, शिव मंदिर निवासी उमेश प्रसाद यादव ने दहेज के लिए अपनी पुत्री की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाते हुए थाने में शिकायत की है। पुलिस मोनिका के पति जितेंद्र कुमार और ससुर जगदीश यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मोनिका की सास और ननद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि अपनी बेटी मोनिका की शादी 19 नवंबर 2017 को फुलवारी के राय चौक निवासी जगदीश यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार (40) के साथ की थी। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर , शव फंदे पर लटकाया शादी के बाद से जितेंद्र व ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी ...