गोंडा, मई 8 -- गोण्डा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भुलभुलिया गांव में शुक्रवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान शहर बानो (22) पत्नी हसनैन निवासी भुलभुलिया के रूप में हुई है। शहर बानो का मायका आदमपुर गांव में है। उसके भाई बबलू पुत्र कल्लू ने बताया कि दो साल पहले बहन की शादी हसनैन से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति दूसरी शादी करना चाहता था, इसलिए मारपीट करता था। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप बबलू के मुताबिक करीब 15 दिन पहले भी हसनैन ने शहर बानो के साथ मारपीट की थी। मामला बढ़ने पर गांव में पंचायत हुई थी। पंचायत में ससुराल वालों न...