हापुड़, मई 8 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लुखराड़ा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में जहर खाने से मौत हो गई। मृतका का पति उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। पुलिस के अनुसार ग्राम लुखराड़ा निवासी धर्मेंद्र का करीब 16 साल पहले ग्राम उपैड़ा निवासी दुलारी के साथ विवाह हुआ था। पति ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की दोपहर को उसकी पत्नी किसी जहलीला पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में वह अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र ने पत्नी की मौत की सूचना उसके परिजन को दी तो वह भी अस्पताल पहुंच गए। फार्रेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.