बुलंदशहर, जून 16 -- नगर क्षेत्र से संदिग्ध हालत में युवती और किशोरी लापता हो गए। युवती नोएडा में नौकरी करती थी और अपने घर से लाखों की नगदी और जेवरात भी ले गई है। वहीं, किशोरी को उसके परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक द्वारा ले जाने का आरोप लगाया है। नगर पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला रामविहार क्षेत्र निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 13 जून की दोपहर उसकी 14 वर्षीय पुत्री किसी काम से गई थी, किंतु देर शाम तक वापस नहीं आई। उसकी खोजबीन करने पर मालूम चला कि दूसरे समुदाय का एक युवक नाजिम उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है। नगर पुलिस ने आरोपी नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं नगर कोतवाली में मोहल्ला ज्ञानलोक के पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री नोएडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.