मेरठ, मार्च 7 -- मोहल्ला चौकी चमारान निवासी एक युवक संदिग्ध हालत में लापता हो गया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से कंकरखेड़ा जाने की बात कहकर निकला था। न तो वह कंकरखेड़ा ही पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। चिंतित परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताकर थाने में तहरीर दी है। मोहल्ला चौकी चमारान में शाहिद का परिवार रहता है। शाहिद का 24 वर्षीय पुत्र शाकिर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर से कंकरखेड़ा स्थित बैंक में जाने की बात कहकर घर से निकला। देर शाम तक भी जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसका फोन मिलाया तो वह स्विच ऑफ आया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। देर रात परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...