रुडकी, मार्च 5 -- मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गदरजुड्डा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत को जहां एक ओर परिजन हत्या करार दे रहे हैं। वहीं पुलिस शुरुआती जांच के आधार पर इसे सड़क दुर्घटना मान रही है। ग्राम गदरजुड्डा निवासी तेलू बीते तीन मार्च की शाम को अपने साथी पंकज के साथ घर से निकला था। देर रात पंकज तो सुरक्षित घर लौट आया, लेकिन तेलू वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो वह गांव के पास ही सड़क किनारे एक गड्ढे में गंभीर अवस्था में पड़ा मिला। घायल तेलू को आनन-फानन पहले रुड़की और फिर वहां से देहरादून के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...