बिजनौर, मार्च 27 -- चंदक/मंडावर। मंडावर थानाक्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमित पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम मोहंडिया थाना मंडावर के रूप में हुई है। मंडावर-किरतपुर मार्ग पर अमित की बाइक सड़क किनारे पड़ी थी और वह मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार अमित पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम मोहंडिया थाना मंडावर दिल्ली में पेंट का कार्य करता था। कुछ दिन पहले वह गांव आया था, परिजनों के अनुसार बुधवार रात अमित खाना खाने के बाद अमित अपने घेर में सोने गया था। इसी दौरान उसके पास किसी का फोन आया और बुधवार रात 11 बजे करीब वह बाइक लेकर घर से निकल गया लेकिन रात में नहीं लौटा। गुरुवार को मंडावर-किरतपुर मार्ग पर ...