हरदोई, दिसम्बर 29 -- शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गेंद में सोमवार को गांव के बाहर सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। शव देखे जाने की सूचना गांव में तेजी से फैल गई। थाना क्षेत्र के ग्राम समेचीपुर निवासी भानु प्रताप 32 वर्ष पुत्र ननकू के रूप में पहचान की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शराब का आदी था और प्रारंभिक जांच में उसकी मौत इसी कारण होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...