पूर्णिया, मार्च 3 -- बैसा, एक संवाददाता।रौटा थानाक्षेत्र के मल्हारा मोड़ के पास सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में 34 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक भागपुनास निवासी एहसान रजा था।मृतक के पिता साबीर आलम ने रौटा थाना में आवेदन देकर बहू शमरीन ताज पर साजिश के तहत हत्या कराने का आरोप लगाया है। आवेदन में बताया गया है कि उनका पुत्र बीते रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे सऊदी अरब से अपने घर भागपुनास लौटा था। शाम छह बजे इफ्तार करने के दौरान दोमोहनी गांव की रहने वाली उसकी पत्नी शमरीन ताज ने फोन कर उसे ससुराल बुलाया। इफ्तार के बाद एहसान रजा ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला। रात करीब आठ बजे शमरीन ताज ने फिर फोन कर बताया कि उसका पति अब तक ससुराल नहीं पहुंचा है। इसके बाद परिजन चिंतित हो उठे और युवक के मोबाइल पर लगातार कॉल किया लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.