उन्नाव, अप्रैल 12 -- फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के खुसरूपुर गांव के रहने वाले एक युवक का रविवार दोपहर शव घर के अंदर साड़ी के फंदे पर लटका मिला। खुसरूपुर गांव निवासी 38 वर्षीय राजू का शव परिजनों ने लटका देखा तो कोहराम मच गया। मृतक राजू के भाई होरीलाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होरीलाल ने बताया कि मृतक राजू शराब का लती था। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...