इटावा औरैया, फरवरी 25 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अशोक नगर के पास बुधवार दोपहर एक वेल्डिंग मैकेनिक संदिग्ध हालत में सड़क किनारे बेहोशी की अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय जितेंद्र उर्फ सिंटू पुत्र नरेश शर्मा निवासी कुनेरा के रूप में हुई है, जो पुराना भरथना बस स्टैंड स्थित आरपी ट्राली पर वेल्डिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार वह सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में अशोक नगर के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.