अलीगढ़, जनवरी 31 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा किशन में शुक्रवार की सुबह उस वक्त कोहराम मच गया, जब गांव से महज 700 मीटर की दूरी पर एक ट्यूबवेल पर युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने गले पर चोट के निशान देखते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, राहुल कुमार पुत्र हरज्ञान सिंह गुरुवार रात करीब 10 बजे तक घर पर ही था। उसके बाद वह रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण करण अपने खेत पर बरसीम काटने गया, तो उसने ट्यूबवेल के पास राहुल का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही गांव के प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल की संवेदनशीलता को द...