संदिग्ध हालत में महिला की मौत, मासूम को लेकर ससुराल वाले फरार
मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी थाने के झोझा गांव में संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गई। मृतका पंकज बैठा की पत्नी मनीषा कुमारी (25) थी। मार्च 2025 में मनीषा की शादी हुई थी। बताया जाता है कि सोमवार को आलू चोखा बनाने को लेकर सास आशा देवी से विवाद हुआ था। मनीषा के छह माह का पुत्र रुस्तम कुमार को लेकर ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। मनीषा का मायका मंगेया गांव में था। मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। प्रभारी थानेदार कुमारी अदिति ने बताया कि मृतका के गले पर जख्म के गहरे निशान मिले हैं। मनीषा के भाई संतोष कुमार रजक ने पति, जेठ, सास-सस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.