एटा, जून 16 -- संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गई। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मलावन पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मैनपुरी थाना बिछवां के गांव नगला कोठी उर्फ मितकर निवासी निशा(25) पुत्री लालता प्रसाद की शादी चार साल पहले विनय निवासी दतौली थाना मलावन के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को दंपति में विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई थी। आगरा में महिला की मौत हो गई। परिवारीजन मंगलवार को शव को गांव ले आए। मायकेवालों ने पुलिस को हत्या की सूचना दे दी। आरोप लगाया है कि ससुरालीजनों ने मिलकर निशा की पिटाई कर हत्या कर दी और शव को छोड़कर भाग गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। एसएचओ आरके सिंह का कहना है कि पोस्ट...