उन्नाव, मार्च 3 -- उन्नाव। संवाददाता सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैननगर मोहल्ला की रहने वाली महिला का मंगलवार सुबह संदिग्ध हालत में घर में फंदे पर शव लटका मिला। मौत को लेकर परिजन बेहाल होते रहे। उधर, जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हुसैननगर मोहल्ला की रहने वाली 35 वर्षीय सुमन पत्नी प्रकाश लोधी परिवार से अलग अपनी बेटी शालिनी के संग घर पर रहती थी। पति प्रकाश दो साल से सऊदी में नौकरी करता है। सुबह बेटी घर के काम निपटा रही थी। इसी दरम्यान मां सुमन कमरे में चली गई थी। काफी देर बाहर न आने पर बेटी कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद होने पर आशंका हुई। तब बेटी ने दरवाजा पर लगा शीशा तोड़ा तो मां का शव साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे पर लटका देख होश उड़ गए। चीख पुकार करते हुए घर से बाहर आने पर लोग...