उन्नाव, मई 13 -- उन्नाव, संवाददाता। बिहार थाना क्षेत्र के लालपुर जमींपुर गांव के रहने वाले युवक की सोमवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ज्ञात न होने पर डॉक्टर ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कराया है।बिहार थाना क्षेत्र के लालपुर जमींपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय राम बक्स पुत्र स्व. राम लाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शाम को नशे में घर पहुंचे। हालत बिगड़ने पर बेटे पवन ने पिता रामबक्स को सीएचसी सुमेरपुर लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख बीघापुर सीएचसी रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत को लेकर पत्न...