लखनऊ, मार्च 28 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के रामगांव क्षेत्र के झिंगहा घाट बाईपास पर एआरटीओ कार्यालय के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रामगांव थाने के निम्बुआरी गांव निवासी बबलू (35), पुत्र सीताराम के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम वह सड़क किनारे बेहोश अवस्था में पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों के पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.