गाजीपुर, मई 2 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कटैला गांव में शुक्रवार की रात को घर में सो रही चार वर्षीय बालिका की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका के गले पर निशान देखकर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। शनिवार को बालिका के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जंगीपुर थाना क्षेत्र के कटैला गांव निवासी राजू यादव ई-रिक्शा चलाता है। दो दिन पहले उसकी छोटी बेटी चार वर्षीय शिवांगी यादव को बुखार और खांसी हो गया था। शुक्रवार को गांव में ही किसी के घर शादी में शामिल होकर शिवांगी पिता और भाई के साथ घर आई। यह भी पढ़ें- किशनगंज : दो दिन से लापता बच्ची का मकई के खेत में मिला शव इसके बाद मां से पंखा चालू कराकर घर में सो गई। देर रात मां पंखा बंद करने आई तो बेटी का जीभ बा...