उन्नाव, जनवरी 5 -- उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली नवविवाहिता का सोमवार सुबह संदिग्ध हालत में घर के कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, बाबा ने पति और सास ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और परिजनों में रोष है। दही थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी मोहल्ला की रहने वाली 24 वर्षीय स्वेच्छा वर्मा का घर के कमरे में फंदे पर शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने बताया कि स्वेच्छा की शादी महज एक माह पहले 4 दिसंबर को सूरज सिंह के साथ हुई थी। यह शादी दोनों की सहमति से प्रेम विवाह के रूप में सम्पन्न हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.