बलरामपुर, मार्च 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। दो युवती घर से लापता हो गई हैं। दोनों मामलों में अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई। शादी करने के लिए बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 24 मार्च को मजदूरी करने गई थी। सुबह करीब 11 बजे घर खाना खाने के लिए गई तो 19 वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी। खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मेरी बेटी से शादी करने के लिए बहला-फुसलाकर कोई भगा ले गया है। इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 23 मार्च रात करीब आठ बजे 25 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। कोई युवक बहला-फुसलाकर शादी करने के लिए अपने साथ भ...