कौशाम्बी, मई 7 -- स्थानीय कस्बे के कृष्णा नगर मोहल्ला स्थित जामुन के पेड़ में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। यह देख लोग सन्न रह गए। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। कृष्णा नगर निवासी महेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह के घर के पास स्थित विशाल जामुन के पेड़ से अचानक धुआं उठा और आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। गनीमत रही कि आग आसपास के मकानों तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.