एटा, मार्च 11 -- गांव फालर के खेत में पानी लगाने गए किसान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना मिरहची के गांव फालर निवासी राजबहादुर (30) पुत्र खुशीलाल की शादी छह साल पहले कोतवाली देहात के गांव पुढिहार निवासी सरिता के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि दो साल पहले पत्नी से विवाद हो गया और वह मायके चल गई थी। बताया जा रहा है कि मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। ससुरालीजनों से विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह चार बजे राजबहादुर खेत पर पानी लगाने की कहकर निकले थे उसके बाद से वह घर नहीं लौटे। घर न लौटने पर घरवालों ने तलाश किया। बुधवार सुबह गूल में युवक का शव पड़ा मिला। मामले की जानकारी मिलते ही मिरहची पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद ही एएसपी श्वेताभ पांडेय, सीओ स...