लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- शहर में एक किशोर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गोली उसके पेट में लगी थी, लेकिन परिजनों को उसके दोस्तों ने बताया था कि वह पटाखे से झुलसा है। परिजन लखीमपुर में इलाज कराते रहे। लेकिन जब राम मनोहर लोहिया लखनऊ में उसका एक्स-रे हुआ। तब जाकर परिजनों को सच्चाई का पता चला। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। सदर कोतवाली के गांव सुआगाड़ा निवासी अनिल कुमार झा का 17 वर्षीय बेटा अंश कुमार झा 30 मार्च की शाम करीब आठ बजे अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे फोन किया। अंश ने बताया कि वह अपने दोस्त की माता का इलाज कराने के किए लखनऊ गया है। अगले दिन मंगलवार की सुबह फिर परिजनों की बात हुई तो उसन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.