बहराइच, मार्च 19 -- रुपईडीहा। बुधवार की रात एक अवयस्क नेपाली जोड़ा नेपालगंज से रुपईडीहा रिक्शे से आ रहा था। दोनों से पूछताछ के दौरान मामला संदिग्ध लगा। उनहें रोक लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसबी 42वी वाहिनी रुपईडीहा बीओपी के इंचार्ज अभिषेक कुमार ने बताया कि 17 वर्षीया किशोरी निवासी नेपाली जिला मकवानपुर व 16 वर्षीय किशोर ने संयुक्त रूप से बताया कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। मोबाइल के जरिये प्रेम हुआ। हमलोग मंडी हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। लड़के ने कहा कि वहां हमारे चाचा रहते हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों को बार्डर पर नेपाली क्षेत्र में स्थित एनजीओ शांतिपूर्ण स्थापना गृह को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...