कुशीनगर, मई 4 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम एक 17 वर्षीय किशोरी ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खड्डा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री रविवार की शाम घर पर पकौड़ी बनाकर परिजनों को खिला रही थी। कुछ देर बाद किशोरी का बड़ा भाई उसे किसी काम से बुलाने लगा, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। भाई जब उसे तलाशते हुए पीछे की झोपड़ी में पहुंचा तो वहां का दृश्य देख उसके होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- राजस्थान में एलएलबी छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी किशोरी का शव उसकी मां की साड़ी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा ले गए, जह...